खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भाजपा कार्यालय में भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज गुरूवार को आयेजित प्रेस वार्ता में कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने भाजपा सरकार की उपलब्धियाें बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समन्यव बनाकर काम कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने है। उन्हाेने कहा कि नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है, आज सत्तर प्रतिशत नक्सलवाद खत्म हो चुका है। कभी देश के 46 जिलों में नक्सलवाद की छाया थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी है।
उन्हाेने कहा कि सरकार हमेशा से शांति वार्ता के पक्ष में रही है, लेकिन हाथ में बंदूक लेकर भयादोहन कर शांति वार्ता की बात बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले पांच बरस में बस्तर में नक्सल समस्या बढ़ी, तब समस्या के खात्मे को लेकर तत्कलीन कांग्रेस की भूपेश सरकार से सहयोग नहीं मिला, लेकिन आज नक्सलवाद की समस्या खात्मे की ओर है। बस्तर का आमजन के मन में भी अब यह बात आ गई है कि, बस्तर के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिए। बस्तर में धर्मांतरण के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि समाज काे साथ लेकर इस पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दाैरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माैजूद थे।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


