खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शेयर ट्रेडिंग में 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 96 लाख रूपए की ठगी की गई है। मामले में ठगी को अंजाम देने वाले भी पति पत्नी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाने का है। जानकारी के अनुसार सरकंडा बुधिया एनक्लेव निवासी शिल्पा श्रीवास्तव पति पीएस श्रीवास्तव की किटी पार्टी के दौरान सोनाली सरकार से जान पहचान वर्ष 2024 में हुई। सोनाली सरकार पति अभिजीत सरकार मुंगेली नाका अनिल टाह गली स्थित लेबनान कोड की संचालिका है और शुभम विहार आकाश मार्ग श्याम परिसर में रहती हैं।
सोनाली ने श्रीवास्तव दंपती को स्टॉक ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी में पैसा लगाने पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया। श्रीवास्तव दंपती ने लालच में आकर 2024 से 2025 तक 91 लाख रुपए कंपनी में ऑनलाइन और नकद के माध्यम से दिया। शुरूआती महीनों में इसका फायदा भी उन्हें हुआ और लालच के चलते मुनाफे की रकम भी कंपनी में ही लगाते रहे। कुछ महीनों बार 10 फीसदी का मुनाफा आना बंद होने पर श्रीवास्तव दंपती ने पतासाजी शुरू की और सोनाली व उसके पति अभिजीत सरकार के कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
खास बात यह है कि श्रीमती श्रीवास्तव ने अपना घर व सोने के जेवर लोन में रखकर पैसा ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाया है। इसी तरह अमरैया चौक कृष्णा पैलेस निवासी अनुराग सिंह पिता सुमन सिंह ने लालच में आकर सरकार की कंपनी में 5 लाख रूपए जमा किया था। बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग कंपनी में मोटी रकम का लालच देकर कई लोगों से ठगी की गई है, थाने में लगातार पीड़ितों की शिकायत की संख्या बढ़ रही है। पुलिस ने शिल्पी श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर सोनाली सरकार व उसके पति अभिजीत सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया।
Trending
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


