Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर l खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन आज हुआ। प्रथम ऐतिहासिक संस्करण में कर्नाटक की बेटी मनीषा जोंस सिद्दी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुश्ती के 76 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। अभावों के बीच पली-बढ़ी मनीषा की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प की विजय है। *पिता के निधन के बाद माँ बनीं संबल* मनीषा का…
दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 31 मार्च 2026 का दिन वामपंथी उग्रवाद के अंत के ऐतिहासिक और निर्णायक दिन के रूप में दर्ज हो रहा है। दण्डकारण्य क्षेत्र में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 25 माओवादी कैडरों (12 महिला सहित) ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। यह घटना नक्सल आतंक के समापन की दिशा में एक स्पष्ट और ठोस उपलब्धि के रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का…
KWNS – रायपुर l खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से भरपूर रहे। पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच बेहद कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश को 6-5 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने गुजरात के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज…
KWNS – रायपुर l बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को एथलेटिक्स की स्पर्धाओं ने दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया। जनजातीय युवाओं के कौशल और शारीरिक दक्षता को समर्पित इस आयोजन के दूसरे दिन प्रातः कालीन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांच का माहौल रहा। पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में असम के खिलाड़ी त्रैलोक्य मसरोंग ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 15.85 सेकंड में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में तेलंगाना के सपावत दत्तू ने 16.65 सेकंड के साथ रजत और त्रिपुरा के हरि मोहन त्रिपुरा ने 16.82…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो नक्सलियों जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे और सोनी उर्फ माड़वी कोसी ने रक्षित आरक्षी केंद्र सुकमा में आज मंगलवार काे बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी आनंद राजपुरोहित और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इनके पास से जंगल में छिपाकर रखे गये डंप 10 लाख नगद और इंसास, एलएमजी, एके 47, 303 जैसे राइफल बरामद किया है। ये नक्सल कैडर केकेबीएन डिवीजन (ओडिशा) में सक्रिय रहे हैं। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और सघन सर्चिंग अभियान ने माओवादियों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खात्में के तय समय सीमा के अंतिम दिन एलएमज, एके-47, एसएलआर, इंसास सहित कुल 93 घातक हथियारों के साथ माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये के साथ बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियाें के समक्ष 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था। इनसमें मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में बस्तर जिले के समस्त ग्रामों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ‘राजस्व पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण 4 मई से 18 मई और तृतीय चरण 1 जून से 15 जून 2026 तक नियत किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में इस अभियान…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l भारत के आंतरिक सुरक्षा इतिहास में आज, 31 मार्च का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार, आज देश से ‘माओवादी आतंकवाद’ के आधिकारिक अंत का दिन है। करीब पांच दशकों तक देश के एक-तिहाई हिस्से पर अपनी समानांतर ‘जनताना सरकार’ चलाने वाली खूनी विचारधारा अब अपने अस्तित्व की अंतिम सांसें गिन रही है। दस्तावेजों और नक्सली विशेषज्ञों के अनुसार नक्सली आंध्रप्रदेश के रास्ते वर्ष 1968 में अविभाजित मध्यप्रदेश के बस्तर में पहली बार दाखिल हुए। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ विचारधारा का प्रचार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में आज मंगलवार काे 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोमें कड़ती सहित पांच नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी राकेश, दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियाें द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छिपाकर रखे गये, इंसास रायफल, एसएलआर एवं बीजीएल सहित कुल 40 हथियार भी बरामद किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राधा मण्डावी (पति अमित सिसोदिया) निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा…

