खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में आज मंगलवार काे 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोमें कड़ती सहित पांच नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी राकेश, दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियाें द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छिपाकर रखे गये, इंसास रायफल, एसएलआर एवं बीजीएल सहित कुल 40 हथियार भी बरामद किए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन आत्मसमर्पित नक्सलियों में – 1. भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती बीजापुर जिला अंतर्गत थाना मिरतुर के चेरली की निवासी है, ईनामी 5 लाख रूपये 2. भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर , ईनामी 1 लाख रुपए, 3. भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम निवासी हिंगुम, थाना जांगला के ईनामी 1 लाख रुपए 4. जोगी कलमू निवासी नेंड्रा थाना बासागुडा, ईनामी 1 लाख रुपए, 5. गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम निवासी पीडिया, थाना गंगालूर, ईनामी 1 लाख रुपए ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक दंतेवाड़ा जिले में 607 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, संयुक्त अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, और 54 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


