खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान राधा मण्डावी (पति अमित सिसोदिया) निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


