खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में बस्तर जिले के समस्त ग्रामों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ‘राजस्व पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण 4 मई से 18 मई और तृतीय चरण 1 जून से 15 जून 2026 तक नियत किया गया है।
कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में इस अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें सभी तहसीलदारों को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी शिविर स्थलों पर राजस्व अमले की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दैनिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा को प्रेषित करेंगे। सुचारू संचालन के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे संबंधित ग्रामों के पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, जो प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर करेंगे।
विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारियों और खाद्य विभाग के अमले को भी शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्वास्थ्य और खाद्य संबंधी शिकायतों का भी तत्काल समाधान हो सके। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना और ग्रामवार सूची जारी कर दिया गया है, जिसमें जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, नानगुर, भानपुरी, बस्तर, करपावण्ड और दरभा जैसे क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आम जनता से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होंवे।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


