खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खात्में के तय समय सीमा के अंतिम दिन एलएमज, एके-47, एसएलआर, इंसास सहित कुल 93 घातक हथियारों के साथ माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये के साथ बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ के डीआईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियाें के समक्ष 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
सभी 25 आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था। इनसमें मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी, ACM राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, ACM पाले कुरसम जैसे बड़े नक्सली शामिल है। मंगल 8 लाख इनामी रहा है और 12 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। शंकर मुचाकी (33) भी 8 बड़े वारदातों में शामिल रहा, पाले कुरसम 5 घटनाओं में शामिल था। आत्मसमर्पण समर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 93 घतक हथियारों के साथ 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को शासन की नीति के तहत आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सुरक्षा बलों ने शेष माओवादी कैडरों से भी अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास को और मजबूती मिल सके।
बीजापुर एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के बड़े नक्सल डंप बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है। 25 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के साथ ही नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है। 31 मार्च 2026 ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मान जनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2026 तक बीजापुर जिले में कुल 1003 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब तक कुल 19.43 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है, जिसमें 6.63 करोड़ रुपये नकद और 12.80 करोड़ रुपये मूल्य का 8.20 किलोग्राम सोना शामिल है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


