Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
- पखांजूर में बंगाली समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन 24 अप्रैल को
- ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की मौजूदगी में कोर्ट की कार्यवाही पूरी की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि कोर्ट में धारा 88 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी कोर्ट में पेश हुए। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले में अमित जोगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज उच्च न्यायालय ने बिना सुनवाई का अवसर दिए मेरे विरुद्ध CBI की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है। अमित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का पीड़िया जिसे कभी नक्सली कैडरों के प्रशिक्षण मुख्यालय के रूप में जाना जाता था, अब पूरी तरह से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय आज गुरूवार काे जुड़ा जब पीड़िया में पहली बार एक मोबाइल संचार टॉवर स्थापना के साथ 15 गावों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी आई, जो वर्षों से अब तक अलग-थलग थे। मोबाइल संचार सेवा से आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा और बाहरी दुनिया से पीड़िया काे जुड़ने का मौका मिलेगा। उल्लेखनिय है कि 22 जनवरी 2025 को पिड़िया में 199 वीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओडिशा पदक तालिका में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद झारखंड और गुजरात का कब्जा है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण और तीन रजत के साथ पांचवें स्थान पर है। तक पदक तालिका में ओडिशा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित हो रहा यह सात दिवसीय कार्यक्रम स्ट्रेंथनिंग एडॉप्टिव डेवलपमेंट एंड ह्यूमन एप्टीट्यूड फॉर नेशनल एडवांसमेंट (साधना) की अवधारणा पर आधारित है, जिसका लक्ष्य सरकारी तंत्र में मानवीय दृष्टिकोण के साथ-साथ तकनीकी निपुणता का संचार करना है। आगामी 8 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त 41 विभागों को एक साझा मंच पर लाया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भीषण गर्मी के दिनों में जहां इंसानों को पानी की जरूरत बढ़ जाती है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी सेवा मानी जाती है। इसी मानवीय भावना को जीवंत रखते हुए सेवा भारती मुंगेली द्वारा पिछले लगातार 10 वर्षों से नगर में “कोटना” (पानी की टंकी) रखने का सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी सेवा भारती मुंगेली द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कोटना रखकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि गर्मी के दौरान कोई भी बेजुबान जीव प्यासा न रहे…
किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट के दौरान किरण पिस्दा ने गोलकीपिंग के दस्ताने पहने, तब वह अपने अब तक के अनुभवों पर भरोसा कर रही थीं। उन अनुभवों पर, जिन्होंने चुनौतियों और निराशाओं के बीच उन्हें और अधिक मजबूत बनाया। 24 साल की उम्र में किरण अपने खेल कौशल के शिखर पर नजर आती हैं। वह यूरोप में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आस्था और विश्वास का एक ऐसा केंद्र है, जो न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बूढ़ातालाब के समीप, कैलाशपुरी और टिकरापारा जाने वाले मोड़ पर स्थित ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ का मंदिर आज भक्तों के लिए अपनी मनोकामना पूरी करने का सबसे भरोसेमंद स्थान बन चुका है। चिट्ठी के जरिए संवाद: अनोखी परंपरा इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ की अनूठी परंपरा है। भक्त मंदिर में केवल प्रसाद, फल या फूल ही नहीं चढ़ाते, बल्कि अपनी समस्याओं और इच्छाओं को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी करार दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने उन्हें तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया है। इससे पहले कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस पूरे मामले को हाईकोर्ट में रीओपन किया गया। मामले की जांच करने वाली एजेंसी सीबीआई ने कोर्ट में 11 हजार…

