खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा।
बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में वह इस कदर अंधा हो गया कि जब उसे सलीम नहीं मिला, तो उसने घर में मौजूद बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को ही अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और घर के भीतर मौजूद लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे घर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


