खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओडिशा पदक तालिका में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद झारखंड और गुजरात का कब्जा है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण और तीन रजत के साथ पांचवें स्थान पर है।
तक पदक तालिका में ओडिशा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ओडिशा ने अब तक 7 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान सुरक्षित कर लिया है, जिससे वह खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। ओडिशा के बाद झारखंड ने 5 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं गुजरात 3 स्वर्ण सहित कुल 9 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। कर्नाटक भी 3 स्वर्ण पदकों के साथ गुजरात को कड़ी टक्कर दे रहा है। मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए तीसरा दिन मिलाजुला रहा। स्थानीय दर्शकों के उत्साह के बीच टीम ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते, जिससे वह पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण के साथ कुल 4 पदक हासिल किए हैं, जबकि असम 1 स्वर्ण और 2 कांस्य के साथ दौड़ में बना हुआ है। केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने रजत और कांस्य पदक तो जीते हैं, लेकिन अभी स्वर्ण पदक का इंतजार है। तीसरे दिन कुल 24 स्वर्ण, 24 रजत और 24 कांस्य पदकों का वितरण हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, जहां आने वाले दिनों में मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


