खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भीषण गर्मी के दिनों में जहां इंसानों को पानी की जरूरत बढ़ जाती है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी सेवा मानी जाती है। इसी मानवीय भावना को जीवंत रखते हुए सेवा भारती मुंगेली द्वारा पिछले लगातार 10 वर्षों से नगर में “कोटना” (पानी की टंकी) रखने का सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है।
इस वर्ष भी सेवा भारती मुंगेली द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कोटना रखकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि गर्मी के दौरान कोई भी बेजुबान जीव प्यासा न रहे और उन्हें आसानी से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इस संबंध में पार्षद रोशन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जनसहभागिता पर आधारित है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान के सामने कोटना रखना चाहते हैं, वे आगे आएं और जिम्मेदारीपूर्वक उसमें नियमित रूप से पानी भरते रहें। इससे न केवल जीवों की प्यास बुझेगी, बल्कि समाज में सेवा और करुणा का संदेश भी फैलेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक सेवा नहीं बल्कि एक पुण्य का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं और जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
इस अभियान में सहयोग करने के इच्छुक लोग नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 9977586333
📞 7000316598
📞 9098997800
📞 8319651787
📞 9893638419
सेवा भारती मुंगेली ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि इस गर्मी में हर जीव को पानी मिल सके और “जीव सेवा ही शिव सेवा” का संदेश साकार हो सके।
Trending
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय


