खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति ने एसडीएम पखांजूर को पत्र सौंपकर 24 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। यह विरोध ग्राम पंचायत पाड़ेगा के आश्रित ग्राम पीवी 85 नवापारा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा किए गए अतिक्रमण अभियान के विरोध में किया जाएगा। इस दिन इस कार्यवाही के विरोध में परलकोट बंद का भी आह्वान किया गया है।
समिति द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 17 अप्रैल को प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। इन परिवारों के सामने रहने और जीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। समिति का आरोप है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
समिति ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रशासन से उचित पुनर्वास और राहत की मांग की है। 24 अप्रैल को पखांजूर तहसील कार्यालय के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल ने इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बंग समाज के लोगों को आने की अपील किया।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


