Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
Author: Khabar World
नई दिल्ली। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर। माधवन स्टारर फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना धमाकेदार दूसरा हफ्ता भी पूरा कर लिया है। इसी के साथ इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वहीं रिलीज के 15वें दिन इस फिल्म को हनुमान जयंती की छुट्टी का फायदा हुआ है। चलिए यहां जान लेते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘धुरंधर:…
नई दिल्ली। अक्सर जब हम बच्चों की सेहत की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले दो ही फलों का नाम आता है- केला और सेब। हर माँ-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा फुर्तीला हो, उसकी लंबाई सही बढ़े और शरीर में कमजोरी न रहे। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से ‘सुपर ग्रोथ’ के लिए सबसे बेस्ट कौन सा है? क्या सिर्फ एक सेब रोज खिलाने से काम चल जाएगा या वजन बढ़ाने के लिए केले का सहारा लेना जरूरी है? आइए, इस उलझन को सुलझाते हैं। मसल्स और मजबूती के लिए केले का कमाल-…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी और आर्थिक अपराध से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बैंच ने कहा कि आर्थिक अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामलों में जमानत देने में विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। मामला एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा दर्ज अपराध से जुड़ा है। इसमें आईपीसी की धारा 384, 420, 120-बी, 467, 468, 471 तथा प्रिवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के आधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हरदी करेलीबड़ी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी, वहीं संतान न होने के ताने और विवाद ने एक मासूम जान ले ली। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोप में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 30 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई है। ससुराल पक्ष ने इसे सामान्य मौत बताते हुए दावा किया कि बहू की जान सीने में दर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट थाने से हटा कर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना करपावंड, निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना, निरीक्षक सुरीत सारथी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ठग ने क्रिस डेविड नाम की कथित लंदन निवासी महिला बनकर वकील से संपर्क किया। आरोपी ने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश के लिए भारी रकम लगाने का झांसा दिया। ठग ने दावा किया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 3 अप्रैल को शाम 5 बजे इसका आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए निषाद का राज्य में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और बस्तर पंडुम की पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री साय को निषाद ने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने निषाद से छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की पावन धरा जगदलपुर के धरमपुरा स्थित आधुनिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन ट्रैक पर रफ्तार, शक्ति और अटूट संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। बीते 30 मार्च से भव्यता के साथ शुरू हुए इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए जनजातीय एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई रोमांचक पदक अपने नाम किए। दिन की सबसे चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में से एक, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में नागालैंड के धावक वेडे टमेरो…

