खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


