खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ठग ने क्रिस डेविड नाम की कथित लंदन निवासी महिला बनकर वकील से संपर्क किया। आरोपी ने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में निवेश के लिए भारी रकम लगाने का झांसा दिया। ठग ने दावा किया कि 103 करोड़ रुपये का निवेश क्लियर कराने के लिए कुछ प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स देना होगा। शुरुआत में वकील से 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से किश्तों में रकम मंगाई जाती रही। इस तरह फरवरी से जून 2024 के बीच कुल 3.13 करोड़ रुपये ठग के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
ठग ने पीड़ित को डराने के लिए आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का हवाला भी दिया, ताकि वह रकम ट्रांसफर करता रहे। मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत निवासी के नाम पर बताया जा रहा है। घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें। विदेशी निवेश, लॉटरी या बड़े मुनाफे के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से सतर्क रहें।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


