Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू

    April 23, 2026

    मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
    • छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
    • मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
    • इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
    • ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
    • गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
    • महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
    • छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में

    Khabar WorldBy Khabar WorldApril 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के आख़िरी छोर पर बसे खैरागढ़ और राजनांदगांव जिले अब देश के उभरते हुए प्रमुख बर्ड हॉटस्पॉट के रूप में सामने आ रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित एक विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन ने इस क्षेत्र की जैव विविधता को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
    बता दें कि साल 2019 से 2025 के बीच किए गए इस अध्ययन में 296 पक्षी प्रजातियों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण किया गया है, जो 18 गण (Orders) और 77 कुलों (Families) से संबंधित हैं। यह आंकड़ा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह क्षेत्र पक्षियों के लिए अत्यंत अनुकूल और समृद्ध आवास प्रदान करता है। अध्ययन में विशेष रूप से पासेरीफॉर्मीस वर्ग का प्रभुत्व सामने आया, जो कुल प्रजातियों का 40 प्रतिशत से अधिक है और पारिस्थितिक संतुलन का मजबूत संकेतक माना जाता है क्योंकि यहाँ छोटे, चहचहाने वाले और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पक्षी सबसे ज्यादा संख्या में हैं।
    इस शोध की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि 56 से 58 पक्षी प्रजातियों के प्रजनन की पुष्टि है। घोंसलों, अंडों, बच्चों के पालन-पोषण और कॉलोनी निर्माण जैसे ठोस प्रमाणों के आधार पर यह स्थापित हुआ है कि यह क्षेत्र केवल प्रवासी पक्षियों का अस्थायी ठहराव नहीं, बल्कि स्थायी प्रजनन स्थल बन चुका है। अध्ययन में दर्ज प्रमुख खोजों में रिवर टर्न और एशियन ब्राउन फ्लाईकैचर का छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रजनन रिकॉर्ड होना शामिल है। इसके अलावा सिनेरियस वल्चर की राज्य में पहली बार उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि मानी जा रही है। इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी का सबसे मजबूत आधार इसकी विविध भौगोलिक संरचना है। आर्द्रभूमि, घासभूमि, मैकाल पर्वतमाला के वन और मानव-परिवर्तित परिदृश्य मिलकर एक संतुलित “मोज़ेक इकोसिस्टम” तैयार करते हैं।
    क्या होता है मोज़ेक इकोसिस्टम ?
    मोज़ेक इकोसिस्टम का मतलब है, एक ही इलाके में जंगल, पानी, घासभूमि और इंसानी क्षेत्र जैसे अलग-अलग प्राकृतिक माहौल का मिला-जुला होना, जहां ज्यादा तरह के जीव आसानी से रह पाते हैं। बाघनदी, छिंदारी और खातूटोला जैसे जलाशय बड़ी संख्या में पक्षियों के प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आए हैं, जहां प्रवासी और स्थानीय दोनों प्रकार की प्रजातियों का बड़ा जमावड़ा देखा गया। डोंगरगढ़ ढारा वन क्षेत्र भी अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण पाया गया है, जहां कई वन-आश्रित प्रजातियों की प्रजनन गतिविधियां दर्ज की गईं। शोधकर्ताओं ने इस क्षेत्र को “कंजर्वेशन रिजर्व” घोषित करने की सिफारिश की है, ताकि इसकी पारिस्थितिक संरचना को दीर्घकालिक संरक्षण मिल सके।
    रेड लिस्ट में शामिल 16 से अधिक प्रजातियां की गई दर्ज
    अध्ययन में 16 से अधिक ऐसी प्रजातियां दर्ज की गई हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईयूसीएन रेड लिस्ट में शामिल हैं। इनमें संकटग्रस्त इजिप्शियन वल्चर, असुरक्षित श्रेणी की लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क और कॉमन पोचार्ड जैसी प्रजातियां शामिल हैं। यह तथ्य इस क्षेत्र के वैश्विक संरक्षण महत्व को और मजबूत करता है। हालांकि, अध्ययन में कई गंभीर चुनौतियों की भी पहचान की गई है। पेड़ों की कटाई, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग, अवैध शिकार, सड़क दुर्घटनाएं और विद्युत संरचनाओं से होने वाली मौतें पक्षियों के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं।
    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समृद्ध जैव विविधता प्रभावित हो सकती है। इस संदर्भ में शोधकर्ताओं ने आर्द्रभूमियों और वन क्षेत्रों के संरक्षण, सतत भूमि उपयोग, कीटनाशकों के नियंत्रित उपयोग और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया है। साथ ही यह भी रेखांकित किया गया है कि सामुदायिक स्तर पर चल रही पहलें, जैसे छिंदारी क्षेत्र में इको-टूरिज्म गतिविधियां, संरक्षण के सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
    इस महत्वपूर्ण शोध को प्रतीक ठाकुर (प्रकृति शोध एवं संरक्षण वेलफेयर सोसाइटी, डोंगरगढ़), अविनाश भोई (सीईओ, जिला पंचायत कोंडागांव), डॉ. दानेश सिन्हा (आयुष मेडिकल ऑफिसर) और डॉ. अनुराग विश्वकर्मा (प्रोजेक्ट ऑफिसर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ सेंट्रल इंडिया) ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। खास बात यह है कि इस अध्ययन की शुरुआत किसी औपचारिक सरकारी परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर नियमित बर्ड वॉचिंग से हुई थी। समय के साथ यह प्रयास एक व्यापक वैज्ञानिक दस्तावेज में बदल गया, जिसने इस क्षेत्र की अब तक अनदेखी पक्षी विविधता को राष्ट्रीय मंच पर ला दिया। यह अध्ययन राजनांदगांव और खैरागढ़ का पहला व्यापक पक्षी सर्वेक्षण है, जो स्पष्ट करता है कि यह क्षेत्र प्रवासी और स्थानीय दोनों प्रकार के पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास बन चुका है।
    खैरागढ़–डोंगरगढ़ अब केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि जैव विविधता, वैज्ञानिक शोध और संभावित इको-टूरिज्म का उभरता केंद्र है। आने वाले समय में यदि संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखा गया, तो यह क्षेत्र देश के प्रमुख पर्यावरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू

    April 23, 2026

    महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट

    April 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    रायपुर

    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज

    By Khabar WorldApril 23, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अमित जोगी को जेल में रहना पड़ेगा या उन्हें राहत मिलेगी, इस…

    छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू

    April 23, 2026

    मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!

    April 23, 2026

    इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू

    April 23, 2026

    मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!

    April 23, 2026

    इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा

    April 23, 2026

    ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?

    April 23, 2026

    गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?

    April 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.