खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी में चरित्र संदेह को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना के वक्त घर पर बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोपी गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता था, जहां वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


