नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है। इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। मिचेल मार्श अकेले लड़ते रहे और 55 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।
राजस्थान रॉयल्स की यह सीजन की कुल पांचवीं जीत है। साथ ही उसने 2 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले का भी अंत किया। ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मयंक यादव जैसे बड़ी सैलरी लेने वाले खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे। यह लखनऊ की 7 मैचों में पांचवीं हार है।
इकाना स्टेडियम की पिच पर लगातार लो-स्कोरिंग मैच होते रहे हैं। रवींद्र जडेजा के 43 रनों की बदौलत राजस्थान की टीम 159 रनों तक पहुंच पाई थी। चूंकि यहां इससे भी कम स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड हो चुके हैं, इसलिए केवल 159 रनों के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खतरा टला नहीं था।
लखनऊ टीम की शुरुआत ही इतनी खराब रही कि उसने 11 के स्कोर तक आते-आते तीन बहुमूल्य विकेट खो दिए थे। ऋषभ पंत, एडन मार्करम और आयुष बडोनी, टॉप-4 में से तीन बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल पाए। खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन ने 22 रन बनाए। लखनऊ की ओर से लड़ाई लड़ने वाले अकेले मिचेल मार्श रहे। उन्होंने 41 गेंद खेलकर 55 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।
राजस्थान की घातक गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी को कम से कम एक विकेट जरूर मिला। सबसे सफल गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रहे, जिन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं नान्द्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने भी एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


