खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके के लोगों को गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 26 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बने रहेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्मी दुर्ग में पड़ी।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नानगुर समेत कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि अंबिकापुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 23 अप्रैल को मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रदेश के मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।
रायपुर में आज के कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Trending
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में


