खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हरदी करेलीबड़ी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी, वहीं संतान न होने के ताने और विवाद ने एक मासूम जान ले ली। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोप में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 30 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई है। ससुराल पक्ष ने इसे सामान्य मौत बताते हुए दावा किया कि बहू की जान सीने में दर्द की वजह से गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जैसे ही रिपोर्ट आई, सबके होश उड़ गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला घोंटने से हुई मौत थी।
आरोपी पति चंद्रशेखर यादव (26) और उसकी पत्नी के बीच अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता था कि उनकी संतान नहीं हो रही है। घटना के दिन भी इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आपा खो चुके पति ने काले रंग की नायलॉन रस्सी से अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया।
इस मामले में मृतिका की सास रीना बाई यादव (46) की भूमिका भी बेहद शर्मनाक रही। बेटे द्वारा की गई हत्या को छुपाने के लिए उसने पूरे गांव और पुलिस के सामने झूठ का जाल बुना। उसने यह अफवाह फैलाई कि बहू की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द से हुई है।
मगरलोड थाना और करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी पति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई नायलॉन रस्सी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


