Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लगभग 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ औसत प्रतिदिन आवास पूर्णता के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुशासन और नवाचार के माध्यम से आवास योजना में आने वाली आपत्तियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत लामनी रेलवे ट्रैक में एक युवक नवजीत हलधर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से कहकर निकला था कि कुछ काम है, करके आ रहा हूं। वहीं आज रविवार दाेपहर में रेलवे ट्रैक पर युवक का टुकड़ों में शव मिला है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मृतक माँ दुर्गा स्टील फर्नीचर के नाम से व्यवसाय करता था, मृतक नवजीत हलधर के दो बच्चे भी है। फिलहाल शव को पीएम के बाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली के पास विस्फोटक एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ 3 लाख के ईनामी 3 नक्सली सहित 8 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, जमीन खोदने का औजार एवं शासन विरोधी नारों के पाम्पलैट बैनर बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी 8 नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार काे बस्तर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चमिया में आयोजित कार्यक्रम में ₹48 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। यह भूमिपूजन कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली ‘सुशासन की सरकार’ में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है, और अब हर गांव में विकास की नई पहचान बनेगी। उन्हाेने बताया कि ग्राम पंचायत चमिया में 30 लाख रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित ‘महतारी सदन’…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। विधवा महिला के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने मायके जा रही महिला का रास्ता रोका, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 10.10.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्र की 36 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसके दो बच्चे भी हैं। 9 अक्टूबर को…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दिया ₹42,000 करोड़ का उपहार खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज किसानों के लिए ऐतिहासिक दिवस रहा। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसान भाई-बहनों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजना का उपहार देते हुए “पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। साथ ही कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। बेमेतरा में सीधा प्रसारण एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में कार्यक्रम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा की दिशा में एक और नई पहल की शुरुआत करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड में रेडी टू ईट पोषण आहार उत्पादन यूनिट का शुभारंभ किया। उत्पादन यूनिट के शुरू होने पर अब जिले की महिलाओं, आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषण आहार इसी उत्पादन यूनिट से प्राप्त हो सकेगा। इसका संचालन दंतेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के नेतृत्व में किया जाएगा। वन मंत्री कश्यप ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया और बटन दबाकर मशीनों को चालू किया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों में पाई जाने वाली राष्टीय पक्षी बस्तर की पहाड़ी मैना के इसके संरक्षण के लिए एक अनुठा प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत मैना की संख्या में लगातार बढ़ाेतरी रही है, जबकि इसके पूर्व पहाड़ी मैना को देखने के लिए कई किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि स्थानिय समुदाय और विभाग के संयुक्त प्रयास से छत्तीसगढ़ का गौरव पहाड़ी मैना पहले से अधिक सुरक्षित और समृद्ध रूप में जंगलों में गूंज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के ग्राम पंचायत विष्णुपुर पीवी 101 में दामाद के घर 500 लोगों ने डेरा डाल दिया है। दरअसल युवक ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की आदिवासी युवती से लव मैरिज की है। उनका कहना है, कि आदिवासी समाज की परंपरा है, यदि समाज की युवती अन्य समाज के युवक से शादी करे, तो दामाद को आदिवासी समाज को बकरा-मुर्गा भात खिलाना पड़ता है और अन्य सामग्री दंड स्वरूप देनी पड़ती है। दामाद ने अब तक इसका निर्वाह नहीं किया है। इसी परंपरा का पालन कराने युवती के गांव और…

Read More