खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा पोलमपल्ली के पास विस्फोटक एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ 3 लाख के ईनामी 3 नक्सली सहित 8 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, जमीन खोदने का औजार एवं शासन विरोधी नारों के पाम्पलैट बैनर बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी 8 नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में –
कोसा सोड़ी (नेण्ड्रा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष) पिता बुधरा उर्फ जोगा उम्र 28 वर्ष निवासी गोटटूम पारा नेण्ड्रा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, ईनाम 2 लाख रुपए
जय सिंह माड़वी (कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य) पिता कोसा माड़वी उम्र 25 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ा पारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, ईनाम 50 हजार रूपये
मड़कम अंदा (कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य) पिता स्व. मड़कम बोटी उम्र 27 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, ईनाम 50 हजार रूपये
सोड़ी हिड़मा (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता अंदा उर्फ सोमड़ा उम्र 22 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा (कमलापुर आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता सुक्का उम्र 33 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
माड़वी राजू (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. हिड़मा उम्र 24 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
माड़वी हिड़मा (कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता माड़वी कोसा उम्र 24 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
देवा माड़वी पिता हड़मा माड़वी (कमलापुर आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य) उम्र 28 वर्ष निवासी कमलापुर जोन्नागुड़ापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर काे गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी


