Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार

    May 12, 2026

    एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि

    May 12, 2026

    लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
    • एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
    • लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
    • दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
    • बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
    • घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
    • नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
    • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ
    दुर्ग

    ‘पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 12, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दिया ₹42,000 करोड़ का उपहार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज किसानों के लिए ऐतिहासिक दिवस रहा। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसान भाई-बहनों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजना का उपहार देते हुए “पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। साथ ही कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
    बेमेतरा में सीधा प्रसारण एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
    इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सह एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेन्द्र राठी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समिति, भाजपा किसान मोर्चा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में गोवेन्द्र पटेल, पूर्व सभापति कृषि स्थाई समिति, राजू गायकवाड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भीम सिंह वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत बहेरा, फेरहा राम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत ढोलिया, कमलेश सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत झाल तथा वी.के. टंडन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बेमेतरा उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन, अतिथियों के स्वागत एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तोषण कुमार ठाकुर के उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसान अपने परिवार की खाद्यान्न आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विविध फसलों की खेती लघु स्तर पर करते हैं, उसी प्रकार देश स्तर पर भी तिलहनी एवं दलहनी फसलों की खेती का रकबा बढ़ाना आवश्यक है। फसल विविधिकरण से देश खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन
    निर्धारित समय पर दिल्ली से आयोजित माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषकों को दिखाया गया।
    प्रधानमंत्री जी ने पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना सहित 42,000 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
    उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की कृषि आत्मनिर्भरता के इतिहास में एक मील का पत्थर है। ‘पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से देश के किसानों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में 10,000 से अधिक एफ.पी.ओ. (कृषक उत्पादक संगठन) बनाए गए हैं।
    100 जिलों का चयन पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए किया गया है, जो 36 अन्य योजनाओं के समन्वय से संचालित होगी।
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
    केंद्रीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि यंत्रों पर जी.एस.टी. की दरों में कमी की गई है तथा सरसों, कुसुम जैसी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि उर्वरकों के मूल्यों में कमी कर किसानों की उत्पादन लागत घटाई जा रही है। अब तक ₹10,000 करोड़ से अधिक की ऋण राशि किसानों को प्रदान की जा चुकी है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ₹1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी गई है। उन्होंने किसानों से दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने का आह्वान किया ताकि देश आत्मनिर्भर बने।
    सीधे प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि विजेन्द्र राठी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा अमोरा घाट बैराज के माध्यम से ₹3.5 करोड़ की लागत से बेमेतरा जिले में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के निर्णय की सराहना की।
    उन्होंने कहा कि इससे जिले के किसानों को उन्नत खेती के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कृषि में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।गोवेन्द्र पटेल ने कहा कि देश को दलहन एवं तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है। देश में दाल व तेल का आयात होने से आर्थिक नुकसान होता है। किसानों को धान के रकबे में कमी कर दलहन व तिलहन की खेती बढ़ाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। वहीं वी.के. टंडन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
    तकनीकी सत्र एवं कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा
    कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी, श्रीमती रजनी डी. अगाशे, डॉ. लव कुमार एवं डोमन सिंह टेकाम ने कृषकों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा की। उन्होंने किसानों की तकनीकी समस्याओं के समाधान बताए तथा रबी फसलों की तैयारी, कम वर्षा की स्थिति में कम पानी वाली फसलों की उन्नत खेती के सुझाव दिए। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन जैसे सहायक व्यवसाय अपनाने पर भी बल दिया, जिससे कम वर्षा या असामान्य मौसम में भी किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।
    प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण एवं समापन
    कार्यक्रम के अंत में कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 200 से अधिक कृषकगण उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    May 12, 2026

    दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

    May 9, 2026

    बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

    May 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,285

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    बस्तर

    भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार

    By Khabar WorldMay 12, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार का दौर…

    एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि

    May 12, 2026

    लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका

    May 12, 2026

    दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार

    May 12, 2026

    एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि

    May 12, 2026

    लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका

    May 12, 2026

    दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?

    May 12, 2026

    बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत

    May 12, 2026

    घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    May 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.