खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार काे बस्तर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चमिया में आयोजित कार्यक्रम में ₹48 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। यह भूमिपूजन कार्यक्रम ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली ‘सुशासन की सरकार’ में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है, और अब हर गांव में विकास की नई पहचान बनेगी। उन्हाेने बताया कि ग्राम पंचायत चमिया में 30 लाख रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित ‘महतारी सदन’ का निर्माण किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। इसके अलावा,ग्राम बड़े अलनार में ₹6.10 लाख से पुलिया निर्माण और छोटे अलनार में ₹12.40 लाख की लागत से उचित मूल्य की दुकान भवन का निर्माण किया जाएगा।
भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और हर गांव तक पहुंचे। उन्होंने ‘महतारी सदन’ के निर्माण को राज्य सरकार की सोच का प्रतीक बताया, जहां महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन होगा। वनमंत्री ने स्पष्ट किया कि, महतारी सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और नारायणपुर क्षेत्र में विकास की रफ़्तार अब और तेज़ होगी। उन्होंने ग्रामीणों से इन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


