खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत लामनी रेलवे ट्रैक में एक युवक नवजीत हलधर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से कहकर निकला था कि कुछ काम है, करके आ रहा हूं। वहीं आज रविवार दाेपहर में रेलवे ट्रैक पर युवक का टुकड़ों में शव मिला है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मृतक माँ दुर्गा स्टील फर्नीचर के नाम से व्यवसाय करता था, मृतक नवजीत हलधर के दो बच्चे भी है। फिलहाल शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। विदित हाे कि 2 दिन पहले परपा थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने इसी तरह ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया था, मृतक की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर में निर्मल स्कूल के पीछे गिल गली में रहने वाला मृतक नवजीत हलधर (35) रविवार की सुबह अपने घर से स्कूटी में निकला था। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली की नवजीत का शव लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है। स्कूटी कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। उसके हाथ शरीर से कटकर अलग हो गए थे। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाला नवजीत हलधर 35 वर्ष आज रविवार सुबह अपने घर से अपनी स्कूटी लेकर काम से निकला हुआ था, दोपहर 12 बजे के लगभग परिजनों को सूचना मिली कि नवजीत ने अपनी स्कूटी को सड़क पर खड़ा करके लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी के सामने कूद गया, इस हादसे में नवजीत के दोनों हाथ कट कर अलग हो गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई, मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
Trending
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी


