Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
KWNS – बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े हुए बिजली दर के मुद्दे पर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण /शहर) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तिफरा में बिजली विभाग। के कार्यालय का घेराव किया। घेराव के पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। घेराव के लिए बिल्हा, तिफरा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, बेलतरा, सिरगिट्टी, मस्तूरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। प्रदर्शन में सेवादल, महिला, कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन को…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस ने राजधानी के सिविल लाइन थाने का घेराव किया। केरला के भाजपा प्रवक्ता पिन्टू अमित महादेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। इससे पूर्व भी कांग्रेसी कार्यकर्ता 29 सितंबर को सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया था। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। एफआईआर दर्ज न करने पर सोमवार को पांच घंटे तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का कोरबा कलेक्टर को हटाने के लिए शुरू किया गया अभियान अब एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा नेता को अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक राजेंद्र जी का साथ मिला है, जिन्होंने कोरबा कलेक्टर पर किसी के दामाद होने की वजह से नहीं हटाए जाने की बात कही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्र जी का यह बयान सियासी गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। राजेंद्र जी कभी छत्तीसगढ़ आरएसएस के प्रांत प्रचारक रह चुके हैं। बताया जाता है कि इन्होंने ही…
हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सोना या चांदी खरीदने की परंपरा है। मगर कोई यह नहीं खरीद सकता, तो उसकी जगह क्या खरीदना चाहिए, आइए जानते हैं। धनतेरस 2025 हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 18 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन विशेष रूप से सोना या चांदी खरीदने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है, मगर कोई व्यक्ति इस दिन सोना या चांदी…
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। ये टूर्नामेंट का सातवां मैच रहा, जिसमें जीत से दक्षिण अफ्रीका को पॉइंट्स टेबल में फायदा मिला है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी हार रही। पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका की जीत से भारत को कोई असर नहीं पड़ा है, वो अब भी टेबल के टॉप पर विराजमान है। हालांकि टेबल में इससे पाकिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मैच हार गई थी, वहीं न्यूजीलैंड को हराने के बाद उसके 2 मैचों में 2…
नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। दशहरा पर इसकी शानदार शुरुआत के बाद से ही, फैंस फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। इसी के साथ ये बंपर कमाई भी कर रही है। इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त रहा था। चलिए यहां जानते हैं पहले मंडे टेस्ट में ‘कांतारा चैप्टर 1’का कैसा हाल रहा है? ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की है? ‘कांतारा चैप्टर 1’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही…
नई दिल्ली। पपीता एक ऐसा फल है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए वरदान माना जाता है। इसे “नेचर का डॉक्टर” भी कहा जाता है। क्योंकि इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। इसमें विटामिन A, C, E, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम ‘पपेन’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जहां इसके फायदे अनगिनत हैं, वहीं कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। पपीता खाने के फायदे… 1. पाचन शक्ति बढ़ाए: पपीते में मौजूद एंजाइम ‘पपेन’ भोजन को जल्दी पचाने में मदद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिडोरा के रहवासी जंगल में गए थे, जहां दो भालू और दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) को सिर, हाथ व कमर में चोटे आई है। तीनों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छात्र नेताओं पर दर्ज की जा रही फ़र्ज़ी FIR, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ NSUI मंगलवार को गृह मंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी रायपुर पहुंचेंगे। घेराव का मार्ग कांग्रेस भवन, गांधी मैदान से OCM चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे शुरू होगा। इस दौरान NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, हस्ताक्षर अभियान (वोट चोरी के खिलाफ) और गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर फ़र्ज़ी FIR का विरोध करना, बढ़ते…

