Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

    April 22, 2026

    सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
    • लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
    • सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
    • भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
    • माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
    • छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
    • महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
    • खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मंडे टेस्ट में भी किया कमाल, कर डाला बंपर कलेक्शन, जानें- 300 करोड़ से कितनी दूर
    एंटरटेनमेंट

    ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मंडे टेस्ट में भी किया कमाल, कर डाला बंपर कलेक्शन, जानें- 300 करोड़ से कितनी दूर

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 7, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। दशहरा पर इसकी शानदार शुरुआत के बाद से ही, फैंस फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। इसी के साथ ये बंपर कमाई भी कर रही है। इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त रहा था। चलिए यहां जानते हैं पहले मंडे टेस्ट में ‘कांतारा चैप्टर 1’का कैसा हाल रहा है?
    ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की है?
    ‘कांतारा चैप्टर 1’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है। इसे रिलीज हुए अब 5 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसने ना केवल छप्परफाड़ कमाई कर ली है बल्कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी धूल चटा दी है। वहीं अब वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है। फिर भी इसने पहले मंडे का टेस्ट ना केवल पास किया है बल्कि शानदार कारोबार भी कर लिया है।
    इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ 61 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। इसके बाद इसने दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई 63 करोड़ रुपये रही।
    वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 30.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
    इसी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 255.75 करोड़ रुपये हो गई है।
    कन्नड़ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े
    रिलीज के पांच दिनों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने सु फ्रॉम सो (पिछले महीने भारत में 92 करोड़ रुपये की नेट कमाई) के साथ-साथ सितारे ज़मीन पर (167 करोड़ रुपये), लोकाह चैप्टर 1 (153 करोड़ रुपये) जैसी बड़ी रिलीज़ और यहाँ तक कि केजीएफ चैप्टर 1 (185 करोड़ रुपये) के घरेलू कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब ये फिल्म 300 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए तो लग रहा है कि ये एक या दो दिन में ये मील का पत्थर भी पार कर लेगी।
    ओरिजल कंतारा का प्रीक्वल है ‘कांतारा चैप्टर 1’
    ‘कांतारा चैप्टर 1’ में पहली फिल्म की घटनाओं से एक हज़ार साल पहले की कहानी है। यह कंतारा के जंगली गांव और पड़ोसी राज्य कदंब के बीच संघर्ष की कहानी है। कंतारा का एक बहादुर योद्धा, बर्मे (ऋषभ शेट्टी), कुलशेखर (गुलशन देवैया) के खिलाफ खड़ा होता है, जो उनकी ज़मीन का शोषण और उस पर कब्ज़ा करना चाहता है। फिल्म कंतारा चैप्टर 2 की झलक के साथ खत्म होती है। ऋषभ शेट्टी की मुख्य भूमिका के साथ, फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी है। ओरिजनल कांतारा ब्लॉकबस्टर थी, जिसने 15 करोड़ रुपये के मामूली बजट में दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड

    April 22, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़

    April 21, 2026

    बॉक्स ऑफिस गर्जना: 5वें संडे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड?

    April 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    बस्तर

    नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर

    By Khabar WorldApril 22, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में अब विकास की रफ्तार तेज होने जा रही है।…

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

    April 22, 2026

    सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान

    April 22, 2026

    भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

    April 22, 2026

    सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान

    April 22, 2026

    भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

    April 22, 2026

    माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि

    April 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.