KWNS – बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े हुए बिजली दर के मुद्दे पर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण /शहर) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तिफरा में बिजली विभाग। के कार्यालय का घेराव किया।
घेराव के पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। घेराव के लिए बिल्हा, तिफरा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, बेलतरा, सिरगिट्टी, मस्तूरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। प्रदर्शन में सेवादल, महिला, कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
प्रदर्शन को रोकने के लिए बिजली कार्यालय तिफरा के पास सुबह 11.00 बजे से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई थी। लगभग डेढ़ बजे कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन से कार, बाइक और स्कूटर में बैठकर चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव करने के लिए नारे लगाते हुए निकले।
कांग्रेसियों के हाथों में नारे वाली तख्ती थी। जिसमे ”बिजली बिल में बढ़ोतरी बन्द बन्द करो जैसे नारे लिखे थे।
बिजली कार्यालय पहुंचने के पहले से ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया था। गेट के अंदर और बाहर सीएसपी, टीआई तैनात थे। जबकि गेट पर सिपाही, महिला पुलिस की पूरी टीम लगी हुई थी। जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता गेट में पहुंचे जमकर नारेबाजी की, कई उत्साही कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने के लिए उतारू हो गए। लगभग डेढ़ घण्टे तक कांग्रेसजन गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। फिर अचानक गेट को पार करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारा लगाते बिजली कार्यालय परिसर में घुस गए।
पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए भरपूर कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमझटकी भी हुई। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य कार्यालय के सामने जाकर धरने में बैठ गए। पुलिस तत्परता दिखाते हुए मुख्य कार्यालय के सामने ताला लगाकर गेट में डटी रही। ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय के नेतृत्व मे कांग्रेस जन तालेबंदी के लिए मुख्य कार्यालय की ओर कुच करने लगे। जिससे पुलिस में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बहस बाज़ी होने लगी, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी वही उपस्थित थे।
डेढ़ घंटे तक नारेबाजी और घेराव के बाद कांग्रेसजनों ने मुख्य अभियंता को एक ताला भेंट किया और कहा कि नहीं चला सकते तो ऑफिस में तला लगा दो।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ऋषि पाण्डेय, जावेद मेमन, लक्ष्मीनाथ साहू ने ज्ञापन सौपा और कहा कि 21 वी सदी में बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता 19 वी सदी में जीने को मजबूर है। बिजली गुल है और बिजली बिल बढ़ी हुई आ रही है। मिट्टी तेल बाजार से गायब है फिर जनता क्या करे ? विष्णुदेव सरकार ने दीया तले अंधेरा कर दिया है।


