खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का कोरबा कलेक्टर को हटाने के लिए शुरू किया गया अभियान अब एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा नेता को अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक राजेंद्र जी का साथ मिला है, जिन्होंने कोरबा कलेक्टर पर किसी के दामाद होने की वजह से नहीं हटाए जाने की बात कही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्र जी का यह बयान सियासी गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। राजेंद्र जी कभी छत्तीसगढ़ आरएसएस के प्रांत प्रचारक रह चुके हैं। बताया जाता है कि इन्होंने ही रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भव्य राम मंदिर की रूपरेखा तैयार की थी। और उसके बाद मंदिर का निर्माण भी उन्ही की देखरेख में पूरा हुआ था।
राजेंद्र जी के बयान पर जहां सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। वहीं विपक्ष ननकी राम कंवर की पूरी मुहिम को हाथों-हाथ लिया है। कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बृजमोहन और विजय बघेल के बाद ननकीराम भाजपा के तीसरे मर्द नेता हैं। कांग्रेस ननकीराम कंवर के धरने का समर्थन करती है।
बता दें कि ननकीराम अपनी ही सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री हाउस के बाहर धरने पर बैठने से पहले ही रायपुर पुलिस ने कंवर को हाउस अरेस्ट करने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर लाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से कंवर की मुलाकात करते हुए मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद से कंवर रायपुर के विधायक कॉलोनी में ठहरे हुए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


