खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिडोरा के रहवासी जंगल में गए थे, जहां दो भालू और दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) को सिर, हाथ व कमर में चोटे आई है।
तीनों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायलों को वन विभाग की ओर से 500-500 रुपए की आर्थिक मदद दी गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


