Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप और राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में एक महत्वपूर्ण कुष्ठ विकृति सुधार एवं त्वचा जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग को 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के प्राप्त निर्देशों की श्रृंखला का एक हिस्सा था। शिविर में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें बस्तर संभाग डॉ. महेश शांडिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. व्ही. के. ठाकुर तथा पूरे आयोजन का मार्गदर्शन खण्ड चिकित्सा अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और वन क्षेत्रों के ग्रामीण स्कूलों में सालों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों, जिन्हें यहां ‘विद्या मितान’ कहा जाता है, उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को अब राजनीतिक स्तर पर गंभीरता से उठाया जा रहा है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक औपचारिक पत्र लिखकर इन शिक्षकों की प्रमुख मांगों को पूरा करने की अपील की है। पत्र में हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले का जिक्र करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। यह कदम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर विकासखंड के जामगांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरण के खिलाफ आज गुरूवार काे गांव के प्रवेश द्वार पर पास्टर, पादरियों और धर्मांतरित लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया गया है। यह जिले का 13वां गांव है, जहां इस तरह का प्रतिबंध लागू किया गया है। इससे पहले नरहरपुर तहसील के चारभाठा गांव में भी अक्टूबर माह में ऐसा ही बोर्ड लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धर्मांतरण के कारण आदिवासी समाज के रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण खेमन नाग ने बताया कि…
डॉक्टरों के अनुसार यह दुनिया के अत्यंत दुर्लभ केस में से एक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और मानवीय करुणा के कारण डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। कई बार रोगी की जान बचाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास की सीमा से ऊपर उठकर वे रोगी को मौत के मुँह से भी निकालकर ले आते हैं। कुछ ऐसे ही सेवा, समर्पण और करुणा की परिभाषा और मिसाल कायम करते हुए चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने न केवल महिला का जीवन सुरक्षित किया बल्कि महिला के जटिलताओं से…
हिंसा की राह देती है अंतहीन दर्द, आत्मसमर्पण देता है जीवन को नई दिशा- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की शक्ति जीत रही है।…
भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज गुरुवार 16 अक्टूबर सुबह 4 बजे सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। इस घटना में बस चालक अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष देश का सबसे बड़ा नक्सलियाें का आत्मसमर्पण हो सकता है। नक्सली प्रवक्ता और DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) सदस्य रूपेश आत्मसमर्पण कर सकता है। जानकारी के मुताबिक माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय रूपेश अपने 100 से 130 साथियों के साथ जंगल से शहर की ओर निकला है। सभी हथियार के साथ बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर उसपरी घाट पहुंच सकते हैं। इस पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा जिले की धरती एक बार फिर खेल के क्षेत्र में चमक उठी है। यहां की होनहार छात्रा रितु नाग ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। रितु की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सुकमा की बेटियां मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रितु की उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोरबा जिले में 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 25वीं राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुरूवार काे अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी आतंक का गढ़ हुआ करता था, आज नक्सल आतंक से मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल शीघ्र ही समाप्त कर देंगे। जनवरी 2024 से, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद, 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 को गिरफ्तार किया गया है, और 477 को मार गिराया गया है। ये आंकड़े 31 मार्च…

