खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नरहरपुर विकासखंड के जामगांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरण के खिलाफ आज गुरूवार काे गांव के प्रवेश द्वार पर पास्टर, पादरियों और धर्मांतरित लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया गया है। यह जिले का 13वां गांव है, जहां इस तरह का प्रतिबंध लागू किया गया है। इससे पहले नरहरपुर तहसील के चारभाठा गांव में भी अक्टूबर माह में ऐसा ही बोर्ड लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धर्मांतरण के कारण आदिवासी समाज के रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीण खेमन नाग ने बताया कि जामगांव में 14 परिवार दूसरे धर्म को मानने लगे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। वहीं गायत रमेश उइके ने स्पष्ट किया कि वे ईसाई धर्म का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि भोले-भाले ग्रामीणों के धर्मांतरण का विरोध कर रहे हैं। प्रमोद कुंजाम ने कहा कि आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहा है और आदिम संस्कृति के लिए खतरा है। ग्राम सभा के प्रस्ताव के माध्यम से पास्टर, पादरियों और बाहर से आने वाले मतांतरण व्यक्तियों के धार्मिक व धर्मांतरण आयोजन के उद्देश्य से प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
बोर्ड पर ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि पेसा अधिनियम 1996 लागू है, जिसके नियम चार (घ) के तहत सांस्कृतिक पहचान और रूढ़िवादी संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्राप्त है। बता दें कि कुछ महीने पहले गांव में एक मतांतरित परिवार के सोमलाल राठौर की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर बवाल हुआ था। जिसके बाद ग्राम सभा में पास्टर-पादरी के गांव में आने पर सख्त प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित किया गया था। संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल क्षेत्रों में ग्राम सभा को मान्यता प्राप्त है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने में सक्षम है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


