
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुरूवार काे अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी आतंक का गढ़ हुआ करता था, आज नक्सल आतंक से मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल शीघ्र ही समाप्त कर देंगे। जनवरी 2024 से, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद, 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 को गिरफ्तार किया गया है, और 477 को मार गिराया गया है। ये आंकड़े 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं।
गाैरतलब है कि नक्सलियों ने नेपाल के पशुपति से लेकर आंध्रप्रदेश के तिरूपति तक एक लाल गलियारे की योजना बनाई थी, वर्ष 2013 में विभिन्न राज्यों के 126 जिलों में नक्सल-संबंधी हिंसा की सूचना मिली, लेकिन मार्च 2025 तक यह संख्या गिरकर केवल 18 जिलों तक रह गई थी, वर्तमान में केवल छह को सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों के रूप में क्लासिफाइड किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार नक्सलवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की संख्या 6 से घटाकर 3 कर दी गई है। इसी तरह वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की कैटेगरी में भी संख्या 18 से घटाकर सिर्फ 11 कर दी गई है। 31 मार्च, 2026 तक भारत नक्सलवाद के खतरे से मुक्त हो जाएगा।
विदित हाे कि केंद्र सरकार अगले वर्ष् 31 मार्च तक नक्सली समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा, कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, इस वर्ष 2025 ऑपरेशनल सफलताओं ने पिछले सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें 312 वामपंथी कैडरों को मार गिराया गया है, जिनमें सीपीआई (माओवादी) महासचिव और आठ अन्य पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के सदस्य शामिल हैं।
मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 836 वामपंथी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है, और 1639 आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक पोलित ब्यूरो सदस्य और एक सेंट्रल कमेटी सदस्य शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र में मौजूदा शासन के दौरान नेशनल एक्शन प्लान और पॉलिसी के कठोर कार्यान्वयन के माध्यम से नक्सली खतरे से निपटने में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है, जिसमें बहु-आयामी दृष्टिकोण की परिकल्पना की गई है। मंत्रालय ने कहा कि 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा भारत की सबसे बड़ी आंतरिक सुरक्षा चुनौती कहे जाने वाला नक्सलवाद अब स्पष्ट रूप से पीछे हट रहा है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


