खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक कोसा उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, जगदलपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए कोसा फल से धागा निर्माण यानी कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक महिलाओं से 14 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जो कम से कम पांचवीं कक्षा तक शिक्षित हों। प्रशिक्षण की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से भी प्रोत्साहित हो सकें। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, हालांकि भोजन की व्यवस्था प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करनी होगी।
आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक महिलाएं कार्यालयीन समय में अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, कोसा केंद्र कुम्हारपारा जगदलपुर से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं। यह प्रशिक्षण महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक कोसा कला को भी नई पहचान देने में मददगार साबित होगा।
Trending
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान


