खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दन्तेवाड़ा। जिले के गीदम पुलिस काे मुखबिर से मिली सूचना पर मुर्गा बाजार के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी कन्हैया लाल यादव (निवासी गीदम) के कब्जे से 35 बोतल ग्रैंड कोलंबिया स्पेशल व्हिस्की (एमएल) और 10 कैन कांगरो 10000 स्ट्रांग बीयर (650 एमएल) तथा नगद 620 रुपये बरामद किए गए।
जप्त अवैध शराब की अनुमानित बाजार मूल्य 6,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान और थाना प्रभारी निरीक्षक अमित बेरिया की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Trending
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान


