खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर लंबे समय से सक्रिय डीकेएसजेडसी कैडर की पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर के उसूर निवासी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी प्रदाय किया । अधिकारियों का मानना है कि माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने और पुनर्वास योजनाओं के प्रभाव से कई सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोडियम लक्ष्मी माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की सदस्य रही है। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। वहीं माओवादी संगठन की कई गतिविधियों में शामिल रही थी और सीमावर्ती इलाकों में उसकी सक्रिय भागीदारी मानी जाती थी।
Trending
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान


