खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी में बैठे दो आराेपियाें दीप सिंह उर्फ राजा (27 वर्ष) निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड और मोहित बघेल (23 वर्ष) निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध नशीली कैप्सूल और नगद रकम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड़ पर रवान किया गया है।
बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटकचोरा स्थित बतख गोदाम चौक के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदेहियों दीप सिंह उर्फ राजा (27 वर्ष) निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड और मोहित बघेल (23 वर्ष) निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे पॉलीथिन से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल Pyeevon Spas Plus Tramadol Hcl के 53 पत्ते, कुल 424 नग बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 69 हजार 600 रुपये आंकी गई है। साथ ही 430 रुपये नगद भी जब्त किए गए। बस्तर पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


