खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज गुरुवार 16 अक्टूबर सुबह 4 बजे सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। इस घटना में बस चालक अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। संजीवनी 108 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से सभी घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद, बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर और उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद यातायात प्रभारी दीपक साव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घंटों तक लगे जाम को खुलवाने का काम किया। दुर्घटनाग्रस्त बस के अवशेषों को सड़क से हटवाया गया। बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर ने बताया कि ट्रक के पीछे तिरपाल बंधा होने के कारण रेडियम पट्टी ढक गई थी, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। जब बस की हेडलाइट से ट्रक अचानक नजर आया, तब तक गति नियंत्रित करना संभव नहीं था और बस उससे टकरा गई।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


