Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त करने के लिए जारी सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई रंग ला रही है। सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों के सरेंडर के बाद नक्सली संगठन को एक और झटका लगा है। सुकमा जिले में बुधवार को 50 लाख रुपए के इनामी 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 2 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं। 10 महिला और 17 पुरुष माओवादियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आज 10 महिलाओं सहित कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की तारीख बढ़ा गई है। चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी लगाईं थी। इसके बाद वह मंगलवार रात को पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देकर पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर ली थी। अब 7 दिन के लिए पैरोल बढ़ गई है। इससे पहले वह चार दिन की जमानत पर घर आए थे। निजी निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- सुकमा। जिले के कोंटा ब्लॉक के भेजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दंतेशपुरम में सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर संकट बन गया है। मंगलवार को सात माह की गर्भवती महिला माड़वी सोमडी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने उसे खटिया पर बैठाकर करीब 10 किलोमीटर तक पहाड़ी रास्तों से पैदल उठाकर एलाड़मड़गु पहुंचाया। वहां से बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और स्थिति स्थिर है। ग्रामीणों ने बताया…
हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इसे हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योगनिद्रा अवस्था से उठते हैं। जिसके बाद हर जगह शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। जिस वजह से भक्त तुलसी विवाह को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। तुलसी विवाह तिथि तुलसी विवाह का त्योहार कार्तिक शुक्ल की द्वादशी तिथि यानी 2 नवंबर की सुबह 07:31 मिनट से शुरू होगा, जो 3 नवंबर की सुबह 05:07 मिनट तक चलेगा। इस दिन देवी…
नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ये भारत की पहली सीरीज जीत है। इस चक्र में भारत ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं। हालांकि डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत फिर भी तीसरे स्थान पर ही है, जबकि 3 मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम पहले नंबर पर है। यहां तक कि एक ही मैच जीतने वाली श्रीलंका टीम भी भारत से आगे दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में खेले गए टेस्ट…
नई दिल्ली। धीरे-धीरे सर्दियों की शुरुआत हो रही है और इस मौसम में कई फल भी बाजार में आ जाते हैं। ये फल सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पोषण से भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक फल सिंघाड़ा (Water Chestnut) है। यह फल पानी में उगता है और सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप 15 दिन तक नियमित रूप से सिंघाड़ा खाते हैं, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। सिंघाड़ा खाने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में 108 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से आरोपी को अब आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने साहस दिखाते हुए ये बात अपने परिवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को मंत्रालय में बड़ा अधिकारी बताकर 25 लोगों को अपने विश्वास में लिया और उनसे पैसे ले लिए। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। आरोपी 3 साल से फरार थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अरूण मेश्राम (54 वर्ष) कांकेर में किराये के मकान में छिपकर रह रहा था। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा है। इस मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। आरोपियों ने ठगी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर के 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम जल आपूर्ति नहीं होगी। बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य की वजह से 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी। संधारण का कार्य पूरा होने के बाद निगम का जल विभाग शाम 5 बजे से प्रभावित टंकियों को भरना शुरू करेगा। जलभराव के बाद 17 अक्टूबर की सुबह नियमित जल आपूर्ति होने लगेगी। दरअसल, दीपावली पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी 33 केव्ही लाइन के संधारण…

