खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से आरोपी को अब आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने साहस दिखाते हुए ये बात अपने परिवार को बताई थी कि स्कूल में प्रधान पाठक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और ये बात जानकर परिजनों ने तुरंत इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर पुलिस चौकी में की। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कराया, FIR दर्ज होते ही आरोपी स्कूल प्रधान पाठक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार उसको पकड़ने में सफलता मिली।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मामले की जांच बेहद संवेदनशीलता से की जा रही है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


