नई दिल्ली। धीरे-धीरे सर्दियों की शुरुआत हो रही है और इस मौसम में कई फल भी बाजार में आ जाते हैं। ये फल सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पोषण से भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक फल सिंघाड़ा (Water Chestnut) है। यह फल पानी में उगता है और सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप 15 दिन तक नियमित रूप से सिंघाड़ा खाते हैं, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। सिंघाड़ा खाने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो सकता है।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक सिंघाड़ा में बहुत कम कैलोरी होती है, लेकिन पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी खासी होती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6, कॉपेर, मैंगनीज जैसे मिनरल्स होते हैं। यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और एनर्जी प्रोडक्शन में मदद करता है। सिंघाड़ा फाइबर से भरपूर होता है और कैलोरी कम होती हैं। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। अगर आप 15 दिन तक हर दिन थोड़ा थोड़ा सिंघाड़ा खाएं, तो ओवरईटिंग कम होगी और वजन कंट्रोल में मदद मिलेगी। पोटैशियम की अच्छी मात्रा के कारण सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा इसमें शुगर लेवल धीमी गति से बढ़ता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इससे दिल की बीमारी का रिस्क कम होता है।
सिंघाड़ा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे – सेलेनियम, विटामिन B6 जैसी सेल्स को आक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। सिंघाड़ा इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार होता है। अगर आप 15 दिन तक रोज सिंघाड़ा खाएं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखें। उबला या भुना हुआ सिंघाड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे तलकर या मसालों के साथ नहीं खाना चाहिए। इसे नाश्ते में या शाम को हल्का फुल्का स्नैक के रूप में खाएं। सिंघाड़ा अगर आप कच्चा खाते हैं, तो उसे अच्छी तरह धोकर साफ करने के बाद ही खाएं। सिंघाड़ा शरीर के लिए वरदान की तरह हो सकता है।
सिंघाड़ा अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए सावधानी जरूरी है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सिंघाड़े के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है, इसके ज्यादा सेवन से गैस, पाचन संबंधी असुविधाएं हो सकती हैं। अगर आपको नट या बीजों से एलर्जी है, तो सिंघाड़ा खाने में सावधानी बरतें। इसके अलावा आप बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो सिंघाड़ा खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


