नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ये भारत की पहली सीरीज जीत है। इस चक्र में भारत ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं। हालांकि डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत फिर भी तीसरे स्थान पर ही है, जबकि 3 मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम पहले नंबर पर है। यहां तक कि एक ही मैच जीतने वाली श्रीलंका टीम भी भारत से आगे दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली में खेले गए टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार 10 टेस्ट सीरीज में कोई मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड भारत ने बनाया, ऐसा कोई देश नहीं कर पाया। हालांकि इस जीत के बाद भी WTC पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे ही स्थान पर है, अंक बढे लेकिन पोजीशन वही रही। लेकिन ऐसा क्यों? चलिए आपको बताते हैं कि डल्ब्यूटीसी टेबल की गणना कैसे होती है, अंक कैसे मिलते हैं और किस आधार पर टीमों की पोजीशन तय होती है।
WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर भारत
डब्ल्यूटीसी 2025-2027 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच खेले हैं, टीम ने तीनों मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के 36 पॉइंट्स हैं। श्रीलंका ने 2 मैच खेले हैं, उसमें से 1 जीता है और 1 ड्रा पर समाप्त किया है। श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। भारत ने 7 मैच खेले हैं, 4 जीते हैं और 2 हारे हैं। 1 मैच ड्रा रहा है। श्रीलंका के 16 ही अंक हैं और भारत के 52 अंक हैं, लेकिन फिर भी तालिका में भारत श्रीलंका से पीछे है।
WTC पॉइंट्स टेबल में कैसे तय होती है टीमों की पोजीशन?
एक टीम को एक टेस्ट जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। अगर मैच टाई होता है तो एक टीम को 6 पॉइंट्स मिलते हैं। ड्रा होने पर 4 पॉइंट्स मिलते हैं। लेकिन टीमों की पोजीशन अंकों के आधार पर नहीं बल्कि जीत प्रतिशत के आधार पर तय होती है।
ऑस्ट्रेलिया ने बेशक 3 ही मैच जीते हैं, लेकिन तीनों मैच जीतने के बाद उनका जीत प्रतिशत 100 है। श्रीलंका ने 1 ही मैच जीता है लेकिन उनका जीत प्रतिशत 66.67 है, जो भारत के जीत प्रतिशत से अधिक है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 61.90 है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


