खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- सुकमा। जिले के कोंटा ब्लॉक के भेजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दंतेशपुरम में सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर संकट बन गया है। मंगलवार को सात माह की गर्भवती महिला माड़वी सोमडी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।
गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने उसे खटिया पर बैठाकर करीब 10 किलोमीटर तक पहाड़ी रास्तों से पैदल उठाकर एलाड़मड़गु पहुंचाया। वहां से बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और स्थिति स्थिर है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव में मितानिन कार्यकर्ता रहती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य प्रतिनिधि अनुपस्थित है। न स्वास्थ्य विभाग का अमला समय पर पहुंचता है और न कोई अन्य सहायता उपलब्ध होती है। पति मांड़वी मसा ने कहा कि प्रशासन को अब जागना चाहिए और सड़क व स्वास्थ्य की समस्या पर तुरंत कदम उठाना चाहिए। महिला के भाई हेमंत कुमार ने भी दुख जाहिर करते हुए कहा कि पहाड़ी रास्तों से अपनी बहन को ले जाते समय जो कष्ट झेला वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही भी उजागर हुई है। गछ्छनपल्ली उप स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक एएनएम पदस्थ है, जबकि दंतेशपुरम की दूरी लगभग 15-20 किलोमीटर है। आरएचओ महेंद्र काको पर्यवेक्षक होने के बावजूद क्षेत्र में पर्याप्त काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


