Author: Khabar World

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ी के साथ बड़े पर्दे पर धमाका किया है। पहले धुरंधर और अब ‘धुरंधर 2’ के साथ एक्टर कई ऐतिहासिक मील के पत्थरों को पार कर चुके हैं। वहीं अब रणवीर सिंह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लिए 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाले पहले एक्टर का रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। हालाँकि, ‘धुरंधर 2’ की इतनी शानदार सफलता के बावजूद, रणवीर सिंह शाहरुख खान के 2023 के रिकॉर्ड को ध्वस्त नहीं कर पाएंगे। रणवीर सिंह करने जा रहे बॉलीवुड में 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत कोईमोई के आंकड़ों के…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कई सारे मौसमी फल मार्केट में आने लगते हैं। जामुन इनमें से ही एक है।ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही जामुन को गर्मियों का एक बेहतरीन सुपरफूड मानते हैं। आयुर्वेद में जामुन को खासतौर पर डायबिटीज और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी बताया गया है। इसके फल ही नहीं, बल्कि पत्तियां भी औषधि बनाने में काम आती हैं। यहां तक कि जामुन की टहनी से दातून करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक-दो जगह पर अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। शनिवार को ओलावृष्टि हो सकती है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और सुदृढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। खनिज विभाग के सचिव पी दयानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ का खनिज राजस्व अर्जित कर लक्ष्य का 98 प्रतिशत प्राप्त किया है, जो सुशासन, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और मजबूत निगरानी व्यवस्था का प्रत्यक्ष परिणाम है।यह उपलब्धि न केवल प्रभावी प्रशासनिक रणनीति का परिणाम है, बल्कि राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाती है। इस वर्ष खनिज…

Read More

भाजपा सरकार पहले गांवों में स्कूल, अस्पताल खोले और युवाओं को रोजगार दे- मांडवी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगमपल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे-छोटे गांवों में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाएंगे। इससे पहले से ही गरीब आदिवासी परिवार और अधिक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध जशपुर जिला अब अपनी समृद्ध पुरातात्विक धरोहर के कारण भी विशेष पहचान बना रहा है। जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड के ग्राम जयमरगा स्थित गढ़पहाड़ की गुफा में मिले आदिमकालीन शैलचित्र प्रागैतिहासिक मानव जीवन की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करते हैं। यह स्थल न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत आकर्षक बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत डड़गांव के आश्रित ग्राम जयमरगा की आबादी लगभग 1400 है और यहां तक सड़क मार्ग से सहज पहुंचा जा सकता है। गांव से लगभग 300 मीटर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। सरकार की तिलहन प्रोत्साहन योजनाओं और जिला प्रशासन के नीर चेतना अभियान का सकारात्मक असर अब बालोद के खेतों में दिखने लगा है। कृषि विभाग के कृषक चौपाल और फसल चक्र परिवर्तन के प्रति जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर जिले के किसानों ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ तिलहन उत्पादन, विशेषकर कुसुम की खेती की ओर कदम बढ़ाए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का परिणाम है कि बालोद जिले में जिस कुसुम की खेती का रकबा पहले शून्य था, वह इस वर्ष बढ़कर 157 हेक्टेयर तक पहुंच गया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य में पक्के घर का सपना संजोने वाले लाखांे ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में सक्ति जिले के ग्राम पलाड़ी कला के निवासी सजन साहू के लिए पक्का घर कभी एक अधूरा सपना था, जो अब हकीकत में बदल चुका है। रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सजन साहू वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे, जहां हर बारिश उनके लिए संकट लेकर आती थी। टपकती छत, भीगता सामान और गिरती दीवारों के बीच उनका परिवार लगातार असुरक्षा में जी रहा था।…

Read More