खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य में पक्के घर का सपना संजोने वाले लाखांे ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में सक्ति जिले के ग्राम पलाड़ी कला के निवासी सजन साहू के लिए पक्का घर कभी एक अधूरा सपना था, जो अब हकीकत में बदल चुका है। रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सजन साहू वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे, जहां हर बारिश उनके लिए संकट लेकर आती थी। टपकती छत, भीगता सामान और गिरती दीवारों के बीच उनका परिवार लगातार असुरक्षा में जी रहा था। एक बार भारी बारिश के दौरान उनके घर की दीवार गिर जाने से स्थिति और भी भयावह हो गई थी। ऐसे कठिन दौर में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई।
योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद जैसे उनके जीवन में नया उत्साह भर गया। पहली किस्त प्राप्त होते ही उन्होंने घर निर्माण कार्य शुरू किया और धीरे-धीरे उनका सपना साकार होता गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उनका पक्का मकान समय पर पूर्ण हो सका। आज सजन साहू अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। अब न उन्हें बारिश का डर सताता है और न ही घर गिरने की चिंता। उनका नया घर न केवल सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की नींव भी है। भावुक होकर सजन साहू बताते हैं कि यह घर उनके लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षित, खुशहाल जीवन दिया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


