खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक-दो जगह पर अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। शनिवार को ओलावृष्टि हो सकती है। 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तरी मध्य प्रदेश से उत्तरी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। एक ऊपरी-वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के मध्य स्थित है। इनके प्रभाव से प्रदेश में शनिवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


