नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ी के साथ बड़े पर्दे पर धमाका किया है। पहले धुरंधर और अब ‘धुरंधर 2’ के साथ एक्टर कई ऐतिहासिक मील के पत्थरों को पार कर चुके हैं। वहीं अब रणवीर सिंह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लिए 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाले पहले एक्टर का रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। हालाँकि, ‘धुरंधर 2’ की इतनी शानदार सफलता के बावजूद, रणवीर सिंह शाहरुख खान के 2023 के रिकॉर्ड को ध्वस्त नहीं कर पाएंगे।
रणवीर सिंह करने जा रहे बॉलीवुड में 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत
कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ने 15 दिनों में ज़बरदस्त 961 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी और अब ये 1000 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री करने वाली है इस मील के पत्थर को पार करने के लिए ‘धुरंधर 2’ को 40 करोड़ रुपये से भी कम की ज़रूरत है। तीसरे वीकेंड पर हर हाल में फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और इसी के साथ इस मील के पत्थर को पार करने वाली बॉलीवुड की पहली फ़िल्म बन जाएगी।
साथ ही, इससे रणवीर को एक ही साल में 1000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नेट कमाई करने वाली पहली फिल्म मिल जाएगी, जिससे वह प्रभास (2017), शाहरुख खान (2023), और अल्लू अर्जुन (2024) के बाद, मुख्य भूमिका में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय अभिनेता बन जाएंगे।
रणवीर सिंह शाहरुख खान का नहीं तोड़ पाएंगे ये रिकॉर्ड
शाहरुख खान इस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले भारतीय एक्टर (लीड रोल में) बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने ये उपलब्धि 2023 में हासिल की थी। उस दौरान उनकी बैक टू बैक तीन फ़िल्में – पठान, जवान और डंकी रिलीज़ हुईं थी। बता दें कि किंग खान की पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 543.22 करोड़, उसके बाद जवान ने 640.42 करोड़ और डंकी ने 232 करोड़ की कमाई की, जिससे साल 2023 में उनकी कुल कमाई 1415.64 करोड़ नेट तक पहुंच गई थी।
वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो ‘धुरंधर 2’ के साथ, एक्टर 2026 में 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई तो करेंगे और उनके प्रभास को पीछे छोड़ने की पॉसिबिलिटी है जिन्होंने 2017 में ‘बाहुबली 2’ के साथ 1031 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। हालाँकि, वह अल्लू अर्जुन को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे, जिन्होंने 2024 में ‘पुष्पा 2’ के साथ 1265.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं शाहरुख खान के 2023 के रिकॉर्ड कलेक्शन को तोडना रणवीर सिंह के लिए नामुमकिन लग रहा है। फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह की फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


