Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह बवाल सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के मंच पर किसी बात को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच तकरार हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में उन्होंने कार्यक्रम का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को पूजा-पाठ के जरिए रकम को सौ गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, एक लाख रुपये नगद और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की गई है। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी रामकुमार जायसवाल, जो ड्राइवरी का काम करता है, आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने…
कहा- यह परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। इसके अलावा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में आज 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा परंपरानुसार श्रीशुभ तुलसी विवाह समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए इस पावन आयोजन में भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में भगवान शालीग्राम की ओर से वर पक्ष घनश्याम जोशी (तालूर) भगवान माता तुलसी की ओर से वधु पक्ष गणेश पांडे (करकापाल) ने विवाह की सभी रस्मों का विधिवत निर्वहन किया। समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि परंपरानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली से एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे है जो की ग्राम छिपली का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के…
परिवहन विभाग के स्टॉल ने नवाचारों और जागरूकता से जीता दिल: रजत जयंती राज्योत्सव में आकर्षण का केंद्र
सुरक्षित वाहन संचालन और आधुनिक परिवहन सेवाओं की दे रहा उपयोगी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव-2025 में परिवहन विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभाग द्वारा यहाँ आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन सेवाओं और तकनीकी नवाचारों की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी जा रही है। राज्योत्सव में आए आगंतुकों ने परिवहन विभाग के इस स्टॉल को शिक्षाप्रद और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। स्लॉट में आने वाले लोगों ने परिवहन विभाग द्वारा प्रदर्शित पहलुओं को सड़क सुरक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में 17 साल के नाबालिग को सांप ने डस लिया। उसने आंखें फेर ली, सांस फूलने लगी, उल्टियां हुईं, फेफड़ों में पानी भर गया था। 3 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहा। डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचा ली। अब स्थिति ठीक है। आज रविवार काे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ेजम्हरी गांव निवासी 17 साल का नाबालिग 3 दिन पहले अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े 7 के बीच अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद वह जोर से चीखा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ओडिशा सीमा से सटे कोंडागांव के हल्दा गांव के पास अवैध रूप से आम की लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई की गई है। राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 36 आम के लकड़ी के गोले, तीन चैन शॉ मशीनें और एक ट्रक (सीजी 06 एम 0786) जप्त किया गया है। विभागों को लंबे समय से क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई और बिना दस्तावेजों के परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर केशकाल अनुविभागीय दंडाधिकारी आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बड़ेराजपुर तहसीलदार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बस्तर जिले के कयाकिंग खेल के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस खिलाड़ियों ने हाल ही तेलंगाना राज्य में हुए ट्राइबल इंडियन नेशनल कयाकिंग और कनोयिंग खेल प्रतिस्पर्धा में ब्रांच मेडल हासिल किए थे। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर व खेल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। विदित हाे कि तेलंगाना के हुसैन सागर झील में…
मरीजों और परिजनों को मिलेगी सस्ती, स्वच्छ भोजन की सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला अस्पताल में 2 अक्टूबर को विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ‘दीदी की रसोई’ कैंटीन का शुभारंभ किया। इसका संचालन बिहान समूह की छह महिलाओं की ओर से किया जाएगा। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती, स्वच्छ और घर जैसा भोजन मिल सकेगा। मरीज चाहें तो अपना राशन देकर भी यहां भोजन बनवा सकेंगे। विधायक लता उसेंडी ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले यह स्थान जर्जर था,…

