नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 की प्लेऑफ दौड़ से अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है, टीम ने पंजाब किंग्स को भी मुश्किल में ला खड़ा किया है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने 3 विकेट 33 पर गंवा दिए थे, फिर अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को संभाला और फिर डेविड मिलर ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाए। दिल्ली ने 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। देखें अब अंक तालिका में कौन सी टीम कहां पर है?
पंजाब किंग्स शुरूआती 7 मैचों में एक भी नहीं हारी थी, लेकिन पिछले 4 मैच लगातार हारने के बाद उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना पहले के मुकाबले थोड़ा कम हो गया है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले PBKS के प्लेऑफ में जाने का चांस 95 प्रतिशत था, जो मैच के बाद 60 प्रतिशत रह गया।
अंक तालिका में कहां है PBKS
पंजाब किंग्स लगातार चौथी हार के बाद भी टॉप-4 में बनी हुई है। पंजाब चौथे नंबर पर है। टीम ने 11 में से 6 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं, उन्हें एक पॉइंट मैच रद्द (KKR के खिलाफ) होने के कारण मिला था। पंजाब के पास बस ये एडवांटेज है कि उन्हें 1 पॉइंट मैच रद्द होने के कारण मिला था, इसी वजह से वह अंकों के आधार पर चेन्नई और राजस्थान से आगे है। इन दोनों टीमों ने भी 6-6 मैच जीते हैं।
टॉप-4 टीमें
पंजाब के साथ टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस है। तीनों ही टीमों ने 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें से 7-7 जीते हैं और 14-14 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर RCB (+1.103) पहले, SRH (+0.737) दूसरे और GT (+0.228) तीसरे स्थान पर है। 13 अंकों के साथ PBKS (+0.428) चौथे नंबर पर है।
प्लेऑफ की दौड़ में कौन-कौन सी टीमें शामिल
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स एक ही नांव पर सवार है, दोनों ने 11-11 मैचों में 6-6 में जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमों के 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर CSK (+0.185) पांचवें और RR (+0.082) छठे नंबर पर है। दोनों ही टीमें अधिकतम 18 अंकों तक पहुंच सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ से अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है। दिल्ली ने 12 में से 5 मैच जीते और 7 हारे हैं। दिल्ली के 10 अंक और नेट रन रेट -0.993 का है। अब टीम अपने दोनों मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंच सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बेशक अंक तालिका में अभी दिल्ली कैपिटल्स से पीछे है, लेकिन उनके प्लेऑफ में जाने का चांस DC से ज्यादा है। शुरूआती 6 मैचों में जीत के लिए तरसती KKR ने अंतिम 4 मैच जीते हैं। रहाणे एंड टीम के 4 मैच बचे हैं, जिन्हें जीतकर टीम 17 अंकों तक पहुंच सकती है।
ये टीमें हुई बाहर
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं। MI ने 11 में से 3 मैच जीते और 8 हारे हैं, टीम नौवें नंबर पर है। LSG अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, जिन्होंने 11 में से 3 मैच जीते और 8 हारे हैं।
IPL 2026 में आज किसका मैच?
आज 12, मई (मंगवलार) को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच है, ये नंबर-1 होने की लड़ाई है। जो टीम जीतेगी वो अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


