खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को पूजा-पाठ के जरिए रकम को सौ गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, एक लाख रुपये नगद और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की गई है। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी रामकुमार जायसवाल, जो ड्राइवरी का काम करता है, आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने जामगांव निवासी अपने परिचित राजू से मदद मांगी। राजू ने उसे महाराष्ट्र के छोटू नाम के व्यक्ति का नंबर दिया, जिसने बताया कि वे लोग पूजा करके पैसा सौ गुना कर देते हैं। इस दौरान छोटू ने रामकुमार को मंदा पासवान नामक महिला से संपर्क करने को कहा। मंदा पासवान, जो यवतमाल (महाराष्ट्र) की रहने वाली है, उसने रामकुमार को विश्वास दिलाया कि वह 11 लाख को 11 करोड़ बना सकती है।
इसके बाद वह 1 नवंबर को दुर्ग पहुंची और बस स्टैंड के पास रामकुमार से मिली। वह एक सफेद अर्टिगा कार में दो साथियों के साथ आई थी। रामकुमार ने पूजा के लिए एक लाख रुपये, चावल, आटा, नींबू और अन्य सामान उपलब्ध कराया। रात 8 बजे पूजा शुरू हुई। थोड़ी देर बाद मंदा पासवान ने सिंदूर की डिब्बी लाने को कहा। जब वह सिंदूर लेकर वापस लौटा तो तीनों आरोपी कार समेत मौके से फरार हो चुके थे।
रामकुमार को ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलगांव पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मंदा पासवान, अमरदीप प्रहलाद और संजय विलास हैं।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


